छोड़ दिया देखना कबसे
अपना आईना हमने!
बड़ा बेदर्द हो गया है,
पलट के पूछता है हमसे
कौन हो,हो कौन तुम?
पहचाना नही तुम्हे!
जो खो चुकी हूँ मैं
वही ढूंढता है मुझमे !
कहाँसे लाऊँ पहलेसे उजाले
बुझे हुए चेहरेपे अपने?
आया था कोई चाँद बनके
चाँदनी फैली थी मनमे
जब गया तो घरसे मेरे
ले गया सूरज साथ अपने!
निवेदन:कृपया बिना इजाज़त किसीभी लेखन का अन्यत्र इस्तेमाल ना करे।
Showing posts with label हिंदी चिट्ठा. Show all posts
Showing posts with label हिंदी चिट्ठा. Show all posts
Monday, June 4, 2007
पहलेसे उजाले...
लेबल:
hindi blog,
lekh,
जिन्दगी,
दुःख,
हिंदी,
हिंदी कविता,
हिंदी चिट्ठा,
हिंदी ब्लॉग,
हिंदी लेख
Saturday, June 2, 2007
उनके नज़ारे...
जिनके नज़ारोंके लिए
हम तरसते रहे,
जब हुए वो नज़ारे
इतने डरावने हुए
उफ़ !कहते ना बने!
सोंचा था चारागर वो है
पुराने,जाने पहचाने
ज़ख्मोंपे मरहम करेंगे!
वो तो हरे घावोंपे
और खरोंचे दे गए!
निवेदन लेखिकाकी ओरसे: इस लेखन का कहीं भी दूसरी जगह बिना इजाज़त इस्तेमाल ना करें। ये कानूनन जुर्म है।
हम तरसते रहे,
जब हुए वो नज़ारे
इतने डरावने हुए
उफ़ !कहते ना बने!
सोंचा था चारागर वो है
पुराने,जाने पहचाने
ज़ख्मोंपे मरहम करेंगे!
वो तो हरे घावोंपे
और खरोंचे दे गए!
निवेदन लेखिकाकी ओरसे: इस लेखन का कहीं भी दूसरी जगह बिना इजाज़त इस्तेमाल ना करें। ये कानूनन जुर्म है।
लेबल:
hindi blog,
lekh,
जिन्दगी,
दुःख,
हिंदी,
हिंदी कविता,
हिंदी चिट्ठा,
हिंदी ब्लॉग,
हिंदी लेख
बिरहन
खोयीसी बिरहन जब
उस ऊँचे टीलेपे
सूने महल के नीचे
या फिर खंडहर के पीछे
गीत मिलन के गाती है,
पत्थर दिल रूह भी
फूट फूट के रोती है।
हर वफ़ा शर्माती है
जब गीत वफ़ाके सुनती है।
खेतोमे,खालिहानोमे
अंधेरोंमे याकि
चांदनी रातोमे
सूखे तालाब के परे
या नदियाकी मौजोंपे
कभी जंगल पहाडोंमे
मीलों फैले रेगिस्तानोमे
या सागरकी लहरोंपे
जब उसकी आवाज़
लहराती है,
हर लेहेर थम जाती है
बिजलियाँ बदरीमे
छुप जाती हैं
हर तरफ खामोशी ही
खामोशी सुनायी देती है।
मेरी दादी कहती है
सुनी थी ये आवाजें
उनकीभी दादीने॥
All rights रेसेर्वेद
Shama
उस ऊँचे टीलेपे
सूने महल के नीचे
या फिर खंडहर के पीछे
गीत मिलन के गाती है,
पत्थर दिल रूह भी
फूट फूट के रोती है।
हर वफ़ा शर्माती है
जब गीत वफ़ाके सुनती है।
खेतोमे,खालिहानोमे
अंधेरोंमे याकि
चांदनी रातोमे
सूखे तालाब के परे
या नदियाकी मौजोंपे
कभी जंगल पहाडोंमे
मीलों फैले रेगिस्तानोमे
या सागरकी लहरोंपे
जब उसकी आवाज़
लहराती है,
हर लेहेर थम जाती है
बिजलियाँ बदरीमे
छुप जाती हैं
हर तरफ खामोशी ही
खामोशी सुनायी देती है।
मेरी दादी कहती है
सुनी थी ये आवाजें
उनकीभी दादीने॥
All rights रेसेर्वेद
Shama
लेबल:
hindi,
hindi blog,
prose,
जिन्दगी,
दुःख,
हिंदी कविता,
हिंदी चिट्ठा,
हिंदी ब्लॉग,
हिंदी लेख
मुसाफिर..
सफरमे मुसाफिर मिलते है,
आपसमे पता पूछते है,
जब मंज़िल आती है,
अपनी दिशामे चल देते है!
पुर्ज़ेपे लिखा नामो पता
मरोड्के फेंक देते है!
रुकनेकी किसे फुर्सत है?
वो नाम,वो बांते,वो पता,
एक खेल ही तो होता!
सिर्फ दिल बेहलानेका
केवल ज़रिया भर होता,
अगले सफ़र मे दोहराया
बार बार है जाता,
हर बार नए मुसाफिर
हर एक को मिलते हैं
वही पुराना खेल
नए सिरेसे खेलते है...
लेखिका:बिना इजाज़त किसीभी लेखन का कँही और इस्तेमाल ना करे। ये कानूनन जुर्म है ।
आपसमे पता पूछते है,
जब मंज़िल आती है,
अपनी दिशामे चल देते है!
पुर्ज़ेपे लिखा नामो पता
मरोड्के फेंक देते है!
रुकनेकी किसे फुर्सत है?
वो नाम,वो बांते,वो पता,
एक खेल ही तो होता!
सिर्फ दिल बेहलानेका
केवल ज़रिया भर होता,
अगले सफ़र मे दोहराया
बार बार है जाता,
हर बार नए मुसाफिर
हर एक को मिलते हैं
वही पुराना खेल
नए सिरेसे खेलते है...
लेखिका:बिना इजाज़त किसीभी लेखन का कँही और इस्तेमाल ना करे। ये कानूनन जुर्म है ।
लेबल:
hindi,
hindi blog,
prose,
जिन्दगी,
दुःख,
हिंदी कविता,
हिंदी चिट्ठा,
हिंदी ब्लॉग,
हिंदी लेख
खिलने वाली थी...
खिलनेवाली थी नाज़ुक सी
डालीपे नन्हीसी कली
सोंचा डालीने,ये कल होगी
अधखिली,परसों फूल बनेगी,
जब इसपे शबनम गिरेगी,
किरण मे सुनहरी सुबह की
ये कितनी प्यारी लगेगी!
नज़र लगी चमन के माली की,
सुबह से पहेले चुन ली गयी
खोके कोमल कलीको अपनी
सूख गयी वो हरी डाली॥
लेखिका:किसीभी लेखन का कहीँ और बिना इजाज़त इस्तेमाल ना करें। ये कानूनन गुनाह है।
डालीपे नन्हीसी कली
सोंचा डालीने,ये कल होगी
अधखिली,परसों फूल बनेगी,
जब इसपे शबनम गिरेगी,
किरण मे सुनहरी सुबह की
ये कितनी प्यारी लगेगी!
नज़र लगी चमन के माली की,
सुबह से पहेले चुन ली गयी
खोके कोमल कलीको अपनी
सूख गयी वो हरी डाली॥
लेखिका:किसीभी लेखन का कहीँ और बिना इजाज़त इस्तेमाल ना करें। ये कानूनन गुनाह है।
लेबल:
hindi,
hindi blog,
prose,
जिन्दगी,
दुःख,
हिंदी कविता,
हिंदी चिट्ठा,
हिंदी ब्लॉग,
हिंदी लेख
Subscribe to:
Posts (Atom)
